Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PFMS से 34 लाख करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की मिली सुविधा : Nirmala Sitharaman

March 1, 2024

PFMS से 34 लाख करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की मिली सुविधा : Nirmala Sitharaman

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) ने 34 लाख करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) की सुविधा दी है। उन्होंने लेखा अधिकारियों से प्रणाली की दक्षता और पारर्दिशता बढ़ाने के लिए भी कहा हैं। सीतारमण ने 48वें नागरिक लेखा दिवस के अवसर पर लेखा महानियंत्रक (सीजीए) और भारतीय नागरिक लेखा संगठन (आईसीएओ) को एक लिखित संदेश में कहा कि पीएफएमएस एक मजबूत भुगतान और लेखा नेटवर्क के साथ ही कुशल कोष प्रवाह प्रणाली स्थापित करने की आधारशिला रहा है।

पीएफएमएस एक प्रबंधन सूचना प्रणाली है, जिसका इस्तेमाल भारतीय नागरिक लेखा सेवा के अधिकारी सरकार के खातों को संभालने के लिए करते हैं। इसका इस्तेमाल डीबीटी के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी खातों में धनराशि स्थानांतरित करने के लिए भी किया जाता है। सीतारमण ने अपने संदेश में कहा, कि पीएफएमएस के जरिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण व्यवस्था के तहत सरकार से 34 लाख करोड़ रुपए का अंतरण हुआ है.. यह इस बात का प्रमाण है कि व्यवस्था प्रभावी होने से लाभ बिना किसी गड़बड़ी के कैसे सीधे नागरिकों तक पहुंचाया जाए।

ये भी पढ़ें: गोल्डमैन सैक्स ने फिर बढ़ाया कच्चे तेल का अनुमान, वजह मध्यपूर्व तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें