यमुनानगर। पीएनडीटी टीम ने भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने ये काम सदर थाना पुलिस के सहयोग से किया। पुलिस ने एक महिला समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जुड़वा की जांच के मांगे 60 हजार
टीम की ओर से भेजी गई गर्भवती महिला को पहले आरोपी ने काफी देर तक इंतजार कराया। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के अंबेटा चांदपुर अपने घर ले गया। यहां उसने महिला को बताया कि उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं और एक बच्चे का लिंग बताने के लिए 30 हजार रुपये देने होंगे। यदि वह दोनों बच्चों की जानकारी चाहती है तो उसे कुल 60 हजार रुपये देने होंगे।
महिला एजेंट को भी किया काबू
डिकोय महिला ने पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद टीम ने महिला को दोबारा 30 हजार रुपये देकर आरोपी के पास भेजा। आरोपी महिला को देवबंद ले गया। सहां एक कमरे में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, टैबलेट और वाईफाई उपकरण लगाकर अवैध तरीके से भ्रूण लिंग जांच की। जांच के दौरान आरोपी ने गर्भ में लड़का होने की बात कही। इसी दौरान पीएनडीटी टीम और पुलिस ने मौके से आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान देवबंद के गांव बंधेड़ा निवासी अजीम के रूप में हुई है, जबकि महिला एजेंट बीना को भी गिरफ्तार कर लिया।
उपकरण भी कब्जे में लिए
टीम ने मौके से पोर्टेबल मशीनें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में ले लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि उनका स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सूचना मिली थी, मौके पर जाकर हमने रंगे हाथों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 10,000 भी बरामद किए।इनके खिलाफ यदि कोई अन्य केस मिलता है तो कार्रवाई कर दी जाएगी।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

