अंबाला। प्रदेश और एनसीआर में फिर मौसम बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाएं, हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। शुक्रवार को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण दक्षिण-पूर्वी नमी वाली हवाएं सक्रिय हो रही हैं। इसके चलते हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में आंशिक बादलवाही के साथ आंधी, तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह मौसम प्रणाली 15 मई की रात तक आगे निकल जाएगी, जिसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में हीट वेव और लू चलने की संभावना भी जताई गई है।
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों तथा किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और टीन शेड से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने दक्षिण हरियाणा के 8 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर और चरखी दादरी जिलों में अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि दिन के समय तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि मौसम में यह बदलाव अस्थायी रहेगा और अगले 24 घंटे बाद फिर गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। प्रदेश में गुरुवार को गर्मी का असर लगातार बना रहा। औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
15 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बना रहेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 16 से 20 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और गर्म व शुष्क पश्चिमी हवाएं चलने से हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना है।
Also Read ;
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...