Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss OTT विनर एल्विश यादव के खिलाफ FIR, रेव पार्टी में सांप का ज़हर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप

November 3, 2023

Bigg Boss OTT विनर एल्विश यादव के खिलाफ FIR, रेव पार्टी में सांप का ज़हर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप

नेशनल डेस्क: बिग बॉस ओटीटी विजेता बनकर सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव नई मुसीबत में फंस गए हैं। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप है।

 

नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने पांच सपेरे गिरफ्तार किए हैं, उनके पास से 5 कोबरा और कुछ पॉइजन बरामद हुए हैं। सपेरों ने बताया कि वो एल्विश को स्नेक बाइट (snake poison) सप्लाई करते हैं। एक NGO ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है।

 

नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 9 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है, जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें Big Boss विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

मेनका गांधी के NGO का स्टिंग ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि मेनका गांधी द्वारा संचालित एक NGO ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस को शिकायत दी थी, जिसपर पुलिस ने ये एक्शन लिया है। एल्विश यादव का नाम भी आरोपियों में दर्ज है। ये FIR पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई है।

 

बकौल गौरव गुप्ता नोएडा में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। ये भी पता चला था कि, यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराने की भी जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें