Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में आग, चपेट में चार फैक्ट्रियां

fire-in-four-factories

fire-in-four-factories

सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से चार औद्योगिक इकाइयों में नुकसान हुआ। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देररात करीब ढाई बजे लगी। सूचना मिली कि निफ्टेम के निकट स्थित कई औद्योगिक इकाइयों में आग लग गई है।

घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलने पर आग पर नियंत्रण के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों ने पाया कि आग की चपेट में चार फैक्ट्रियां आ चुकी हैं। आग की भीषणता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी दमकलकर्मी इस पर काबू पाने में सफल नहीं हुए हैं। समाचार लिखे जाने के समय 14 फायर टेंडर्स की मदद से दमकल कर्मी आग पर काबू करने में जुटे हैं।

तीन इकाइयों का एक ही मालिक

सूचना मिलने पर आग पर नियंत्रण के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों ने पाया कि आग की चपेट में चार फैक्ट्रियां आ चुकी हैं। आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के दमकल केंद्रों से भी फायर टेंडर्स को बुलाया गया। जिन फैक्ट्रियों में आग लगी है उनमें तीन सी- 56, 57 और 62 एक ही व्यक्ति की ओर से संचालित हैं। चौथी फैक्टरी किसी अन्य व्यक्ति की है। चारों ही फैक्ट्रियों में पंखे व कूलर आदि होम एप्लाइंसिस का निर्माण किया जाता है।

Also Read : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत

Also Read : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद

Also Read : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका

Exit mobile version