Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक की हत्या में पांच आरोपी काबू, CIA इंचार्ज सस्पेंड, SHO बदला

June 5, 2026

युवक की हत्या में पांच आरोपी काबू, CIA इंचार्ज सस्पेंड, SHO बदला

फतेहाबाद। भूना में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में एसपी निकिता खट्टर ने टोहाना सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया और एसएचओ ओमप्रकाश का तबादला कर दिया है। सीआईए इंस्पेक्टर कुलदीप मोर को लगाया है।

पिछले साल पढ़ाई छुड़ा दी थी सचिन की

भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश की जगह बिजेंद्र हुड्डा को लगाया गया है। ओमप्रकाश को इकोनॉमिक सेल में भेजा गया है। जिले में आने वाले भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी राजबीर सिंह का छोटा बेटा सचिन कुमार पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। पिछले साल कॉलेज के बाहर विवाद हुआ था। परिवार ने पढ़ाई बीच में छुड़वा दी थी और गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। मंगलवार रात को भूना निवासी युवक सचिन की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर जा रहे सचिन का पहले अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई थी।

भांभू गैंग से हो चुका था विवाद

हत्या का आरोप भांभू गैंग पर लगा है। पहले रंजिश में विवाद हो चुका है। मामले में पुलिस बुधवार को पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है और तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी राजबीर सिंह का छोटा बेटा सचिन कुमार पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। पिछले साल कॉलेज के बाहर विवाद हुआ था। परिवार ने पढ़ाई बीच में छुड़वा दी थी औरगुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। 27 मई को वह अपने भतीजे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया था। वारदात के अगले दिन वापस गुरूग्राम जाना था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों खेड़ी चौक भूना निवासी प्रवेश उर्फ मिचू, कंबोज मोहल्ला निवासी कार्तिक उर्फ कारु, भूना निवासी दीपक उर्फ बिल्ला, वार्ड नंबर 1 निवासी संजय उर्फ चिड़ीमार और वार्ड नंबर 9 निवासी अमन को गिरफ्तार कर चुकी है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें