Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता और न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा

August 19, 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता और न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 23 अगस्त से होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा की 23 अगस्त को होने वाली मुख्य परीक्षा भी स्थगित की गई है। पहली परीक्षा को मौसम के चलते और दूसरी परीक्षा हाईकोर्ट के आदेश आने तक स्थगित की गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आद्रता के कारण अभ्यर्थयिों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थी।

लिहाजा, 23 से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी रायपुर में देहरादून में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थयिों के अभिलेखों का सत्यापन सितंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा, शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्टूबर में कराई जाएगी।

रावत ने बताया कि हाईकोर्ट में वाद दायर होने के कारण 23 अगस्त को होने वाली उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश की मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही इस परीक्षा पर निर्णय लिया जाएगा। सहायक लेखाकार भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट 28 अगस्त से 11 सितंबर के बीच हरिद्वार में होगा। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक अभिलेख सत्यापन 27 जून से 10 जुलाई तक किया गया है। अभिलेख सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थयिों का हिंदी टंकण परीक्षा 28 अगस्त से होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें