Site icon Dainik Savera Times

दुष्यंत-पुलिस विवाद : पूर्व डिप्टी सीएम बोले- 27 को महापंचायत

dushyant chautala

dushyant chautala

पंचकूला। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पुलिस अधिकारियों के बीच विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है। पंचकूला में जजपा की बैठक हुई। इसमें 27 अप्रैल को हिसार में महापंचायत करने का फैसला लिया।

17 अप्रैल को हुआ था विवाद

इस महापंचायत को पार्टी एक बड़े जनआंदोलन के रूप में पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह विवाद 17 अप्रैल को हिसार में उस समय हुआ, जब दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस जा रहे थे। दुष्यंत चौटाला का आरोप है कि रास्ते में सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने उनका काफिला रोक लिया।

डीजीपी ने मेरा नंबर ब्लॉक किया : दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने इस मामले में हरियाणा पुलिस के डीजीपी से संपर्क करने की कई बार कोशिश की। आरोप है कि तीन-चार दिन तक काॅल और मैसेज करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, बल्कि उनका नंबर ही ब्लाॅक कर दिया गया। दुष्यंत चौटाला ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि प्रदेश में छात्रों और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार के खिलाफ आंदोलन बनेगा।

दिग्विजय समेत नौ लोगों पर था केस दर्ज

बता दें कि 16 अप्रैल को जीजेयू में प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय चौटाला अपने समर्थकों के साथ वीसी ऑफिस पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद दिग्विजय समेत नौ लोगों पर केस दर्ज हुआ और छह नेताओं को गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को जमानत मिल गई।

Also Read :

Exit mobile version