Fuel Price Increase Impact: देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि पेट्रोल 3.14 रुपये और डीजल 3.11 रुपये महंगा हो गया है, जिसका असर अब धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों में दिख सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा असर सप्लाई चेन और परिवहन लागत पर पड़ता है, जिससे कई जरूरी वस्तुओं के दाम प्रभावित होते हैं।
सब्जियों और दूध की कीमतों पर असर संभव
ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से खेतों से बाजार तक पहुंचने वाली सब्जियों और फलों की लागत बढ़ सकती है। इसी तरह दूध और डेयरी उत्पादों की सप्लाई में भी ईंधन खर्च जुड़ा होने के कारण इनके दामों में भी बढ़ोतरी हुई हैं।
ये भी पढ़ें:
यात्रा और ट्रांसपोर्ट भी हो सकता है महंगा
ईंधन की कीमत बढ़ने पर बस, ऑटो और कैब सेवाओं के किराए में इजाफा देखने को मिल सकता है। कई बार स्कूल वाहनों और निजी ट्रांसपोर्ट सेवाओं की लागत भी बढ़ जाती है, जिसका बोझ सीधे आम जनता पर पड़ता है।
ऑनलाइन डिलीवरी और कूरियर सेवाएं प्रभावित
ई-कॉमर्स कंपनियां और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसे ऑनलाइन सेवाओं की डिलीवरी लागत भी बढ़ सकती है। इससे ग्राहकों को ऑर्डर पर अतिरिक्त शुल्क या बढ़े हुए दामों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:
निर्माण क्षेत्र पर भी दबाव
डीजल महंगा होने से निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, सरिया और अन्य भारी सामान की ढुलाई लागत बढ़ जाती है। इससे भवन निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की कुल लागत में वृद्धि होने की संभावना रहती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...