Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : अब घर-घर पिया जाएगा गंगाजल, पाइपलाइन रूट को मिला अंतिम रूप

ganga-water-will-come-to-every-house

ganga-water-will-come-to-every-house

फरीदाबाद। अब तक गंगाजल पीना और छिड़कना पवित्रता का प्रतीक माना जाता था, लेकिन अब फरीदाबाद के लोगों के लिए ये प्यास बुझाने का माध्यम बनेगा। हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद तक गंगाजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी परियोजना के मास्टर प्लान और पाइप लाइन रूट को अंतिम रूप दे दिया है। यह तैयारी एक अर्से से पानी की कमी, गिरते भूजल स्तर को देखते हुए की गई है।

घरों में कैसे होगी पानी की सप्लाई

उत्तर प्रदेश की अपर गंगा नहर से योजना के तहत पानी लाकर आधुनिक जल शोधन संयंत्रों से शहर में सप्लाई की जाएगी। सरकार इस परियोजना को फरीदाबाद के लिए लॉन्ग टर्म वॉटर सिक्योरिटी मिशन के रूप में देख रही है। यहां ये भी उल्लेखनीय है कि परियोजना का ब्लूप्रिंट 2075 तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। तेजी से बढ़ती आबादी, औद्योगिक विस्तार और नई कॉलोनियों की पानी की मांग को देखते हुए यह योजना बनाई है।

तैयार होगा पाइप लाइन कॉरिडोर 

परियोजना के तहत विशेष पाइप लाइन कॉरिडोर तैयार होगा, जिससे गंगा का पानी सीधे फरीदाबाद पहुंचेगा। इसके बाद हाई-प्रेशर पाइप लाइन नेटवर्क के माध्यम से पूरे शहर में जलापूर्ति की जाएगी। मौजूदा बूस्टिंग स्टेशनों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गंगाजल परियोजना फरीदाबाद के विकास की दिशा बदलने वाली योजना साबित होगी। मास्टर प्लान और पाइपलाइन रूट को तकनीकी रूप से इस तरह तैयार किया है कि आने वाले कई दशकों तक शहर को पर्याप्त पानी मिलता रहे।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version