Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेल-गैस की बढ़ती मार पर INLD का वार, आंदोलन का ऐलान

May 28, 2026

तेल-गैस की बढ़ती मार पर INLD का वार, आंदोलन का ऐलान

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की कीमतें बढ़ने पर चेतावनी दे दी है। INLD का कहना है कि यदि 31 मई तक बढ़ी कीमतें वापस नहीं लीं, तो एक जून को प्रदेशभर के मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन होगा।

दाम बढ़ाना जनता से खुली बर्बता : प्रो. संपत

चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री और INLD के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार को जनता की जेब काटने वाली लुटेरी सरकार के नाम से पुकारा। पेट्रोल-डीजल में 7.50 रुपये प्रति लीटर, घरेलू गैस सिलेंडर में 110 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की बढ़ोतरी को उन्होंने जनता के साथ खुली बर्बरता बताया।

41% बढ़ा तीन महीने में मुनाफा 

वित्त वर्ष 2014-15 से 2025-26 के बीच केंद्र और राज्य सरकारों ने पेट्रोलियम पर टैक्स से लगभग 75 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। अकेले हरियाणा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स के जरिये 1 लाख करोड़ से ज्यादा वसूले हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने 10 लाख करोड़ रुपये और रिलायंस जैसी निजी कंपनियों ने 9 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच निजी तेल कंपनियों का मुनाफा 41% बढ़ा है।

चुनाव खत्म होते ही बढ़ाए दाम

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल होने पर भी दाम नहीं बढ़ाए जाते, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कीमत 100 डॉलर से नीचे होने के बावजूद महंगाई का बोझ जनता पर डाल दिया जाता है। प्रो. संपत सिंह ने कहा कि आज पेट्रोल पर 33 रुपये और डीजल पर 2014 के मुकाबले 9 गुना टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार का जीना मुहाल हो गया है। इनेलो ने मांग की है कि पेट्रोल, डीजल और गैस पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स तुरंत कम किए जाएं, कंपनियों की मुनाफाखोरी पर रोक लगे और सस्ते कच्चे तेल का सीधा फायदा आम जनता, किसानों और ट्रांसपोर्टरों को दिया जाए।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें