Site icon Dainik Savera Times

छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी की एनकाउंटर में मौत, ये था पूरा मामला

ENCOUNTER

ENCOUNTER

गाजियाबाद। दिल्ली के साथ लगते गाजियाबाद में एक 11वीं के छात्र की हत्या के आरोपी की रविवार सुबह एक पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। गाजियाबाद पुलिस ने इस बारे में बताया कि मुठभेड़ में मारे गए असद की खोड़ा इलाक़े में रहने वाले सूर्या चौहान की चाकू मारकर की हत्या के मामले में तलाश थी।

28 को दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि चाकू लगने के बाद सूर्या चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया था। गाजियाबाद में इस मामले पर तनाव है। ट्रांस हिंडन एरिया के पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को थाना खोड़ा के तहत असद नाम के एक लड़के ने सूर्या चौहान को चाकू मार दिया था। इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मौत हो गई थी। ‘मामले में सूर्या चौहान के परिवार ने शिकायत दी थी। इसमें पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी 30 मई को हो गई थी। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त असद फ़रार था।

फरार होने की फिराक में था असद

उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम था। उनके मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि असद अपने साथियों से पैसा लेकर कहीं बाहर फरार होने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर एसीपी इंदिरापुरम के नेतृत्व में थाना खोड़ा और थाना इंदिरापुरम की टीम लगातार यहां कॉम्बिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। उसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता दिखा। रोकने पर असद ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी गोलियों से असद घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस फायरिंग में एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया। इलाज के दौरान असद की मौत हो गई।

Also Read :-

Exit mobile version