Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Goa Nightclub Case : देश छोड़कर थाईलैंड भागे गोवा Night Club के मालिक, पुलिस ने LOC जारी किया

December 9, 2025

Goa Nightclub Case : देश छोड़कर थाईलैंड भागे गोवा Night Club के मालिक, पुलिस ने LOC जारी किया

Goa Nightclub Case : नेशनल डेस्क। गोवा के एक नाइट क्लब बिर्च में कुछ दिन पहले भीषण आग लगी थी, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गया। जिसके बाद गोवा पुलिस ने पुलिस ने उनके दरवाज़े पर नोटिस चिपका दिया। इसके बाद इमिग्रेशन ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया ताकि वे भारत में दाखिल न हो सकें।

FIR दर्ज होने के बाद तुरंत की गई छापेमारी
गोवा पुलिस ने बताया कि जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई, पुलिस की एक टीम दोनों भाइयों को पकड़ने दिल्ली पहुंची। लेकिन वे घर पर नहीं मिले, इसलिए पुलिस ने उनके दरवाज़े पर नोटिस चिपका दिया। इसके बाद इमिग्रेशन ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया ताकि वे भारत में दाखिल न हो सकें।

घटना के कुछ घंटों बाद ही देश छोड़ भागा
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की रात जब हादसा हुआ, उस वक्त दोनों भाई दिल्ली में थे। जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि दोनों आरोपी 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे फुकेत (थाईलैंड) के लिए उड़ान भर चुके थे-यानी घटना के कुछ ही घंटों बाद भारत छोड़ दिया।

पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी
पुलिस ने कहा कि दोनों को पकड़ने के लिए सीबीआई के इंटरपोल विभाग से संपर्क किया गया है। संभावना है कि इंटरपोल की मदद से दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा।

थाईलैंड पहुंचने के बाद सौरभ लूथरा ने दुख जताया
थाईलैंड पहुंचने के बाद सौरभ लूथरा ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वे इस घटना से बहुत दुखी हैं, मैनेजमेंट पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है, और वे हर संभव मदद देने को तैयार हैं।

कौन हैं सौरभ और गौरव लूथरा
सौरभ लूथरा इंजीनियर और रेस्टोरेंट चेन के मालिक है। दिल्ली में जन्म हुआ, कंप्यूटर साइंस में बी.टेक, 10 साल तक कॉर्पोरेट में नौकरी, उसके बाद रेस्टोरेंट और बार बिजनेस में कदम, मामाज बुओई और ड्रामेबाज से शुरुआत, बाद में रोमियो लेन ब्रांड से बड़ी पहचान मिली। आज दोनों भाइयों की रेस्टोरेंट चेन 30 से ज्यादा शहरों और दुबई तक फैली हुई है।

दोनों भाइयों ने दिल्ली से शुरू किया था बिजनेस
गौरव लूथरा भी सोशल मीडिया पर खुद को Romeo Lane, Birch और Kaha जैसी जगहों का सह-संस्थापक बताते हैं। दोनों भाई दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास आउट्राम लेन में रहते हैं—जहां से उनका बिजनेस शुरू हुआ था।

क्लब ने पहले भी नियमों का उल्लंघन किया था
2024 में नॉर्थ दिल्ली स्थित उनके एक क्लब को MCD ने स्वच्छता और बैठने की सीमा का उल्लंघन करने पर नोटिस दिया था। गोवा में भी इनके क्लब को साउंड पॉल्यूशन नियम तोड़ने के लिए नोटिस मिला था।

कई लोगों पर केस दर्ज
गैर-इरादतन हत्या का मामला, आग लगने के मामले में पुलिस ने लूथरा भाइयों, क्लब के मैनेजर और उस दिन कार्यक्रम कराने वाले ऑर्गेनाइजर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

अब तक 5 गिरफ्तारियां

-राजीव मोदक (चीफ जनरल मैनेजर)

-प्रियांशु ठाकुर (गेट मैनेजर)

-राजवीर सिंघानिया (बार मैनेजर)

-विवेक सिंह (जनरल मैनेजर)

-भरत सिंह (दिल्ली से गिरफ्तार)

पंचायत और लाइसेंस में गड़बड़ी
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कार्यालय ने बताया कि स्थानीय सरपंच ने बिजली, पानी और घर की मरम्मत के लिए एनओसी दी थी। क्लब का ट्रेड लाइसेंस मार्च 2024 में खत्म हो चुका था, लेकिन फिर भी क्लब चलता रहा। कानून के मुताबिक पंचायत ऐसे अवैध परिसरों को सील कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

सरकार ने जांच समिति बनाई
सरकार ने आग की पूरी जांच के लिए 4 सदस्यों की समिति बनाई है। इस समिति के प्रमुख कलेक्टर अंकित यादव हैं। समिति को एक सप्ताह में यह रिपोर्ट देनी है कि सुरक्षा लाइसेंसों में कहां कमी रही, किसकी लापरवाही थी, और आगे क्या कार्रवाई होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें