Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोरेगांव अग्निकांड: CM व Deputy CM ने जताया दुःख, मृतकों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

October 6, 2023

गोरेगांव अग्निकांड: CM व Deputy CM ने जताया दुःख, मृतकों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

मुंबई : मुंबई के गोरेगांव में आज तड़के 6 मंजिला जय भवानी इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई। इस आग लगने की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 51 लोग घायल हो गए। घायलों को एचबीटी अस्पताल और कूपर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, 51 घायलों में से 5 की हालत गंभीर है जबकि 35 लोगों का इलाज चल रहा है। 4 को अस्पताल प्रशासन ने छुट्टी दे दी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ी खबर: अमृतसर मे दवा फैक्टरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत

वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “गोरेगांव के उन्नत नगर में एसआरए की जय भवानी बिल्डिंग में लगी दुखद आग में कुछ लोगों की जान चली गई है। इसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’

मैं इस आग की घटना के संबंध में समय-समय पर मुंबई नगर आयुक्त और पुलिस आयुक्त से जानकारी प्राप्त करता रहा हूं और मैंने मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर और मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को वास्तविक स्थान का दौरा करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा, सरकार ने इस दुर्घटना में मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है और घायल नागरिकों को सरकारी खर्च पर चिकित्सा उपचार दिया जाएगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः ग्राहक बनकर आई औरतों ने दुकान में किया हाथ साफ, देखें CCTV

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, गोरेगांव, मुंबई में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें