Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोरेगांव अग्निकांड: PM Modi ने मृतकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

October 6, 2023

गोरेगांव अग्निकांड: PM Modi ने मृतकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

मुंबई : गोरेगांव की 6 मंजिला इमारत में आज भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 51 लोगों के घायल होने की खबर है। राज्य प्रशासन जमीनी स्तर पर काम कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पीड़ितों को सही और समय पर इलाज मिले। राहत उपायों के एक हिस्से के रूप में, शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने घायलों और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः गोरेगांव अग्निकांड: CM व Deputy CM ने जताया दुःख, मृतकों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

केंद्र सरकार ने गोरेगांव अग्निकांड के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक्स पर एक ट्वीट में, यह साझा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ी खबर: अमृतसर मे दवा फैक्टरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत

पोस्ट में पीएम ने कहा कि, ”मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की घटना के कारण जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं।’ पीएम ने कहा कि, अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 दिए जाएंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें