Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अर्थव्यवस्था को ‘डिफॉल्टर काल’ की तरफ ले जा रही सरकार : Mallikarjun Kharge

October 28, 2023

अर्थव्यवस्था को ‘डिफॉल्टर काल’ की तरफ ले जा रही सरकार : Mallikarjun Kharge

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश की अर्थव्यवस्था को ‘डिफॉल्टर काल’ की तरफ ले जा रही है। उन्होंने एक खबर का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि जानबूझकर कर्ज न चुकानों वालों का कर्ज बढ़ता जा रहा है। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, आपकी सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डिफॉल्टर काल’ की ओर ले जा रही है! अपने पूंजीपतियों को ‘मुफ्त की रेवड़ियां’ बांटना और आम लोगों की बचत को नष्ट करना आपका एकमात्र एजेंडा रहा है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या यह सच नहीं है कि मार्च 2019 के बाद से जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों का बकाया 100 करोड़ रुपये प्रतिदिन बढ़ गया है? क्या आपकी सरकार ने पिछले नौ वित्तीय वर्षों में 14.56 लाख करोड़ रुपये का एनपीए माफ नहीं किया है?’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘आपकी सरकार दोषी है-नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे गंभीर आर्थिक अपराधियों की मदद करना-लूटो और भारत से भाग जाओ!

कमरतोड़ मूल्य वृद्धि थोपना, आम लोगों की बचत को डुबाना, भारी आर्थिक विषमता पैदा करना!’’ खरगे ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया, ‘‘जब हताश किसान मदद के लिए पुकारते हैं, तो भाजपा उनका ऋण माफ करने से इनकार कर देती है, लेकिन जब धनकुबेर मित्र कर्जमाफी चाहते हैं, तो आपकी सरकार एक पल में ऐसा करने के लिए बाध्य हो जाती है!’’

ये भी पढ़ें – एथिक्स कमेटी ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को अब 2 नवंबर को बुलाया, आग्रह पर बढ़ाई तारीख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें