Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gujarat : 2 कारों की टक्कर में 4 छात्रों सहित 7 की मौत

December 9, 2024

Gujarat : 2 कारों की टक्कर में 4 छात्रों सहित 7 की मौत

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ जिले में सोमवार को 2 कारों की टक्कर में परीक्षा देने एक गांव जा रहे चार कॉलेज छात्रों सहित सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कोडियाटर ने बताया कि यह घटना जूनागढ़-वेरावल राजमार्ग पर सुबह करीब आठ बजे तब घटी, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क का डिवाइडर पार करके विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।
कोडियाटर ने बताया, टक्कर के कारण दोनों कारों में सवार सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सड़क के डिवाइडर को पार करने वाली कार केशोद से आ रही थी और गडू गांव की ओर जा रही थी और उसमें चार छात्रों समेत पांच लोग सवार थे जबकि दूसरी कार में दो लोग सवार थे।
पुलिस के अनुसार गडू गांव की ओर जा रही कार में सवार पांच लोगों की पहचान चालक वजू राठौड़ (60) और चार छात्रों – विक्रम कुवाडिया, धरम धरदेव, अक्षत दवे और ओम मुगरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दूसरी कार में सवार यात्रियों की पहचान राजू खुटन (40) और विनू वाला (35) के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें