Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में पानी के  टैंकर से भिड़ा ऑटो, 8 स्कूली बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर

May 8, 2024

नूंह में  पानी के  टैंकर से भिड़ा ऑटो, 8 स्कूली बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर

हरियाणा के नूंह स्थित घासेड़ा गांव में स्कूली बच्चों से सवार ऑटो सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर में जाकर भिड़ गया। जिस कारण ऑटो में  सवार 8 बच्चे घायल हो गए और तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा बुधवार की सुबह करीबन 8:30 बजे के करीब हुआ था। जब गांव के सभी बच्चे गांव के ही सरकारी स्कूल में जाने के लिए ऑटो में सवार हो गए। ऑटो चालक ऑटो को तेज गति से दौड़ा रहा था। तभी ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ा और ऑटो सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से टकरा गया।

टैंकर से टकराने के कारण ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही ऑटो में सवार बच्चे घायल हो गए। जिन्हे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

मौके पर जुटे लोगों ने ही घायल बच्चों को जेसे-तैसे ऑटो से बाहर निकाला। घायलों की पहचान 15 वर्षीय आसमा, 12 वर्षीय नाजरीन, 11 वर्षीय साबरून, 10 वर्षीय सलमान, 10 वर्षीय फरान, 10 वर्षीय आफसा, 9 वर्षीय रियाज, और 10 वर्षीय उसमान के रूप में हुई है। जिनमे से सलमान, आसमा और नाजरीन की हालत ज्यादा गंभीर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें