Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकूला में डिवाइडिंग रोड पर एक कार में लगी आग, काबू पाना हुआ मुश्किल

April 9, 2023

पंचकूला में डिवाइडिंग रोड पर एक कार में लगी आग, काबू पाना हुआ मुश्किल

पंचकूला में सेक्टर 7-8 की डिवाइडिंग रोड पर एक कार में आग लग गई।सेक्टर 8 निवासी गिरीश मित्तल अपने बच्चों के साथ चंडीगढ़ से अपने पंचकूला निवास आ रहे थे। अचानक से उनकी गाड़ी में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आप की लपटें देखने को मिली। आग इतनी बढ़ गई कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। वहीं पर मौजूद हरियाणा पुलिस के होमगार्ड मलकीत सिंह ने दमकल विभाग को बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।बता दें कि इस आग में जान का नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार का पूरा नुकसान हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें