Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

समालखा में फर्नीचर की दुकान में आगजनी से लाखों का नुक्सान

October 21, 2025

समालखा में फर्नीचर की दुकान में आगजनी से लाखों का नुक्सान

समालखा: दिवाली की रात शहर के रेलवे रोड स्थित बाजार में बंसल फर्नीचर हाउस की पहली मंजिल पर आग लगने से दुकान में रखा लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग की चार गाडियों को करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग आतिशबाजी के कारण लगी है या बिजली का शार्ट सर्किट से होने से यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन दुकान मालिक नरेश बंसल की माने तो इस आगजनी से 20 से 25 का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य बाजार मे स्थित बंसल फर्नीचर हाऊस मे देर रात करीब साढे 9 बजे अचानक आग की लपटे उठती देख वहा आसपास के दुकानदार व राहगीरो की भीड इकठ्ठी हो गई।

भीड को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक नरेश बंसल ने बताया कि वह रोजाना की तरह करीब 8 बजे दुकान बढाकर घर चले गए थे। लेकिन देर रात करीब 10 बजे किसी जानकार ने फोन करके दुकान मे आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच कर देखा तो दुकान की उपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले दुकान के द्वितीय फ्लोर पर लगी, जहां महंगे फर्नीचर, सोफे, गद्दे और बेड रखे गए थे। तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची हाइड्रा ने फस्र्ट फ्लोर के बोर्ड व सीसे तोड कर आग बुझाने मे सहयोग दियाएवही फायर ब्रिगेड की समालखा व पानीपत से चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत कर करीब चार घंटे मे आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : सरकार का बड़ा कदम, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग पर 30 अप्रैल तक मांगे गए सुझाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें