Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश भेजने के नाम पर युवक से 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी

April 12, 2025

विदेश भेजने के नाम पर युवक से 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी

ओमपाहवा यमुनानगर: गांव सलेमपुर बांगर निवासी योनिश मलिक को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11 लाख रुपए हड़प लिए गए। आरोप पंजाब के जिला पटियाला के गनौर निवासी गुरप्रीत सिंह पर लगा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सलेमपुर बांगर निवासी योनिश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इस दौरान उसने आरोपी की मोबाइल पर एड देखी, जिसमें आरोपी ने बताया था कि वह बहुत कम समय में युवाओं को पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया भेज देते हैं।

इसके बाद वह अपने पिता के साथ पटियाला स्थित आरोपी के कार्यालय में गया। आरोपी ने उसे बताया कि उसका आस्ट्रेलिया के लिए 11 से 12 लाख रुपए का खर्च आएगा। वह उसे पांच-छह महीने के अंदर आस्ट्रेलिया भेज देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसे शुरू में डेढ़ लाख रुपए, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मांगे। उसने आरोपी को पैसे व दस्तावेज दे दिए। इसके बाद आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए 15 दिन में भी ऑफर लेटर व मेडिकल करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे धीरे-धीरे करके 11 लाख चार हजार रुपए ले लिए। मगर इसके बाद आरोपी ने उसे वीजा नहीं दिया।

जब उसने आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर वह आरोपी के कार्यालय में उससे मिलने के लिए गया तो वहां पर ताला लगा था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी 20 दिन पहले ही कार्यालय का ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने आस्ट्रेलिया भेजने से मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें