Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रेडिट कार्ड की KYC के नाम पर युवक से एक लाख 5 हजार 689 रुपए की ठगी

April 5, 2025

क्रेडिट कार्ड की KYC के नाम पर युवक से एक लाख 5 हजार 689 रुपए की ठगी

रोहतक : जिला के ब्राह्मणवास गांव के एक युवक के साथ क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के नाम पर एक लाख 5 हजार 689 रूपए की ठगी हो गई। साइबर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया। ब्राह्मणवास गांव राकेश कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह ढाबे पर काम करता है। उसके पास 3 अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड हैं। जिनमें से एक क्रेडिट कार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का है। इस क्रेडिट कार्ड को बंद करवाने के लिए गूगल पर सर्च कर एक नंबर पर कॉल की। कॉल अटैंड करने वाले व्यक्ति ने कुछ देर बाद दोबारा फोन करने के लिए कहा।

थोड़ी देर बाद मोबाइल फोन पर व्हट्सएप नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि केवाईसी करवाने के लिए लिंक भेजा गया है। इस लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी मांगी गई। यह जानकारी दे दी गई। लेकिन इसके बाद 3 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख 5 हजार 689 रूपए निकाल लिए गए। फिर साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई। एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- यूपी में युवाओं की उड़ान, ‘सीएम युवा’ पहल से 10 हजार से अधिक उद्यम खड़े 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें