
यमुनानगर: कमानी चौक से जगाधरी रोड पर निजी स्कूल के सामने एक्टिवा सवार शिवपुरी बी निवासी 55 वर्षीय छतर सिंह नेगी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके से ट्रक फरार हो गए। इसकी सूचना थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे से सडक पर जाम लग गया और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिवपुरी बी निवासी 55 वर्षीय छतर सिंह नेगी मधु चौक स्थित एक ढाबे पर नौकरी करता था, वह पीछे उतराखंड गढवाल का रहने वा है।
रोजमर्रा की तरह वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर सुबह करीब साढे सात बजे शिवपुरी से निकले थे। जगाधरी रोड पर निजी स्कूल के पास पहुंच तो ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सडक पर गिर गया मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक नेगी पिछले 25 वर्षों से यमुनानगर के एक निजी ढाबे पर तंदूर पर काम कर रहे थे। ढाबा संचालक नरेश ने बताया कि छतर सिंह मेहनती और ईमानदार कर्मचारी थे।
विजयादशमी के त्योहार के कारण रात देर तक काम चला, इसलिए वे देर रात एक्टिवा लेकर घर लौटे थे। नरेश ने कहा कि छतर भाई हमारे परिवार का हिस्सा थे। उनकी मौत से ढाबे पर सन्नाटा पसर गया है। मृतक का बड़ा बेटा दीपक और पुत्रवधु मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही दोनों शव से लिपटकर विलाप करने लगे। छतर सिंह नेगी के परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दीपक यमुनानगर में रहता है, जबकि छोटा बेटा निजी होटल में शेफ का काम करता है। एक अन्य बेटा विदेश में नौकरी करता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।
ये भी पढ़ें: Bomb Threat: पंजाब बजट के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट