Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

आइलेट्स कोचिंग सेंटर में फायरिंग के बाद अब फिरौती की मांग

April 11, 2025

आइलेट्स कोचिंग सेंटर में फायरिंग के बाद अब फिरौती की मांग

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद: शाहाबाद लाडवा रोड स्थित दी पीआर ग्लोबल आइलेट्स एवं पीटीई कोचिंग सेंटर में वीरवार को हुए फायरिंग कांड ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। गोली कांड के बाद सेंटर के मालिक पंकुश कक्कड़ को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई और 01 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पंकुश कक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को जब उनके कोचिंग सेंटर पर फायरिंग हुई, उसके कुछ ही समय बाद उन्हें एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नोनी राणा बताया और धमकी देते हुए कहा, मुङो एक करोड़ रुपये दे, वरना तुङो मार देंगे। रात को तेरे घर पर ग्रेनेड फेंक देंगे। आज की गोली तुङो लगनी थी, लेकिन तू बच गया, इसलिए रिसेप्शन पर खड़े व्यक्ति को गोली मारनी पड़ी। यह बात सुनते ही पंकुश और उनके परिवार में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने तुरंत इस धमकी की सूचना पुलिस को दी और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर, गोलीकांड में घायल हुए भूषण सेठी का इलाज आदेश अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने गठित की 7 टीमें, जांच में जुटी : फायरिंग और फिरौती की धमकी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने 7 टीमों का गठन किया है। इनमें 4 टीमें सीआईए-2, 2 टीमें सीआईए-1 और एक एसआईटी (विशेष जांच दल) शामिल है। ये टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल सके। जहां-जहां संदिग्ध युवकों की फुटेज मिली है, वहां पुलिस मोबाइल डंप डेटा के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस हमले का मकसद दहशत फैलाना और अवैध रूप से फिरौती वसूलना है। कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, यह वारदात जानबूझ कर डर का माहौल बनाने के लिए की गई है, लेकिन हम अपराधियों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। जिला पुलिस पूरी तत्परता से जांच कर रही है और जल्द ही

ये भी पढ़ें- ईस्टर के मौके पर रूस-यूक्रेन का बड़ा फैसला, लगाया 32 घंटे का युद्धविराम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें