Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मस्जिद मलबा हटाने को लेकर अचानक माहौल तनावपूर्ण

December 1, 2025

मस्जिद मलबा हटाने को लेकर अचानक माहौल तनावपूर्ण

अंबाला के मुलाना क्षेत्र के मिल्कधन कोटा गांव में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। गांव के कुछ लोगों ने पुरानी मस्जिद के गिरे हिस्सों का मलबा ट्रैक्टर और जेसीबी से हटाना शुरू किया था। मस्जिद की छत और दीवारें पहले ही जर्जर हालत में गिर चुकी थीं।

इसी दौरान लगभग 11 बजे आसपास के गांवों से पहुंचे मुस्लिम लोगों ने काम का विरोध कर दिया। उनका कहना था कि मलबा हटाने से पहले समुदाय और हरियाणा वक्फ बोर्ड से अनुमति ली जानी चाहिए थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी।

खबर मिलते ही थाना मुलाना प्रभारी प्रमोद राणा मौके पर पहुंचे। वहीं, ग्राम सरपंच रीना के पति विनोद कुमार भी पहुंचकर दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण बातचीत में शामिल हुए। मौजिज ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि मस्जिद की मूल जगह को किसी तरह की हानि नहीं होने दी जाएगी।

दोपहर बाद दोनों पक्ष मुलाना थाने पहुंचे, जहां प्रभारी प्रमोद राणा की मौजूदगी में विस्तृत वार्ता हुई। अंत में सभी ने शांति कायम रखने और किसी भी कदम को सहमति के साथ आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें