Site icon Dainik Savera Times

बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड नोट लिख जहर खाकर दी जान, पुत्र व पुत्रवधू सहित चार पर मामला दर्ज

जिला चरखी दादरी के गांव गोपी में कल देर रात एक बुजुर्ग दंपती ने पुत्र व पत्रवधुओं से तंग आकर जहर निगल कर जान दे दी। जहर खाने से पहले बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड नोट लिखा और डायल 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद बाढड़ा के निजी अस्पताल में उपचार धीर दंपती के पास पुलिस पहुंची, जहां उन्होंने पहले से लिखा सुसाइड नोट पुलिस का थमा दिया। पुलिस ने नोट का जप्त कर लिया। जिसके कुछ देर बाद बुजूर्ग दंपती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल मे शव का पाेस्टमार्टम करवाया। मृतक बुजुर्ग दंपती ने अपने ब्यान मे लिखा था कि उसके पुत्र और पुत्रवधू उन्हें तक करते हैं, जिससे परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। पुलिस उन पर कार्रवाई करे।

मृतक बुजुर्ग दंपति के पुत्र वीरेंद्र ने कहा कि उसकी माता पैरालाइज होने के कारण उसके पिता परेशान रहते थे, जिसके कारण कल रात उन्होंने जहर खा लिया। जिसके कारण उनकी मौत हुई है।डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दंपती के सुसाइड नोट के आधार पर चार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

 

 

Exit mobile version