Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने 4.720 kg अफीम व 8.840 kg चूरापोस्त सहित 3 आरोपी किए गिरफ्तार

September 27, 2025

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने 4.720 kg अफीम व 8.840 kg चूरापोस्त सहित 3 आरोपी किए गिरफ्तार

सिरसा: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने गुप्त सूचना पर जिला के रूपावास बस स्टैंड के समीप नाकाबंदी करके तीन नशा तस्करों को ट्रक सहित काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.720 किलोग्राम अफीम और 8.840 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की गई। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट के इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान एएसआई सुखदेव सिंह और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक के माध्यम से नशा तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही एसपी मोहित हांडा व डीएसपी जगजीत सिंह के निर्देशन में तुरंत कार्यवाही की योजना बनाई गई।

चौपटा से नोहर रोड पर नाकाबंदी करके पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन को रोका गया और राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्र में अफीम और चूरापोस्त बरामद हुआ, जिसे तत्काल कब्जे में लेकर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान जोगिंद्र सिंह, अमनदीप सिंह और सर्वजीत, निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना नाथुसारी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: Himachal: तापमान बढ़ने से दरकने लगे बर्फ के पहाड़, लाउडस्पीकर से लगातार चेतावनी दे रही पुलिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें