Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ में युवक की निर्मम हत्या, सिर में पत्थर मार–मार कर युवक को बेरहमी से मारा, नहीं हुई पहचान, कार्रवाई में जुटी पुलिस

October 16, 2024

बहादुरगढ़ में युवक की निर्मम हत्या, सिर में पत्थर मार–मार कर युवक को बेरहमी से मारा, नहीं हुई पहचान, कार्रवाई में जुटी पुलिस

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर बार–बार पत्थर से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना दिल्ली–रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने की है। जो कि बहादुरगढ़ पुलिस थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच–पड़ताल में जुट गई है। सुबह के समय जब लोग घरों से बाहर निकले तो घटना का पता चला। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ पर एक मोबाइल नंबर अंकित है, जिसके कुछ अंक मिटे हुए है। इसके अतिरिक्त हाथ की अंगुलियों पर विभिन्न अंग्रेजी अल्फाबेट्स जैसे आर, ए, वी, आई, एम,ओ,एन, ई भी लिखे हुए है।

 

पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ साक्ष्य भी जुटाने में संलग्न है। लेकिन अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी ने मृतक को बहुत ही बेरहमी से मौत के घाट उतारा है।

 

पुलिस आसपास मौजूद सीसीटीवी के द्वारा और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया है। हालांकि माइक पर FSL टीम ओर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें