Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : तीन साल बाद ससुराल पहुंचे भगवंत मान

April 26, 2026

Haryana : तीन साल बाद ससुराल पहुंचे भगवंत मान

कुरुक्षेत्र। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार पिहोवा में ससुराल पहुंचे। उनके साथ पत्नी गुरप्रीत कौर और उनकी दो साल की बेटी नियामत कौर भी थीं।

रस्में निभाने पहुंचे थे ससुराल

वे शादी के तीन साल नौ महीने बाद पारंपरिक रस्में (फेरे) निभाने पहुंचे। वह यहां लगभग दो घंटे रुके। इस दौरान उन्होंने दोपहर को भोजन भी किया। इसके बाद वे पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर गए। हाल ही में भगवंत मान के चाचा ससुर हरपाल सिंह का निधन हो गया था। मान परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। यहां वे आधे घंटे रुके और फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

पहले आए थे चुनाव प्रचार करने 

यदि पारिवारिक सदस्यों की मानें तो भगवंत मान रविवार को पारंपरिक रस्में अदा करने के लिए ससुराल गए थे। वह पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान पिहोवा आ चुके थे, लेकिन इस मौके से पहले वह कभी अपने ससुराल नहीं गए थे। वे अगस्त 2024 में आम आदमी पार्टी की एक रैली के दौरान भी इस इलाके में आए थे। रविवार को उनके आने की उम्मीद में स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए युवक को

भगवंत मान को एक युवक ने दूर से आवाज लगाई कि वह उनके साथ सेल्फी लेना चाहता है। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोक लिया, लेकिन मान ने उसे अपने पास बुलाया और उसके साथ एक सेल्फी लेने दी। मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम तय होने के बाद ही आवास में मरम्मत का काम शुरू किया। वे लगभग 20 मिनट बाद पिहोवा से पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर के लिए रवाना हो गए। वे मदनपुर गांव में लगभग आधे घंटे तक रुके और परिवार से मिलने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें