Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोरियर रैकेट का भंडाफोड़, सीमा पर करोड़ों की स्मैक बरामद

November 23, 2025

कोरियर रैकेट का भंडाफोड़, सीमा पर करोड़ों की स्मैक बरामद

पानीपत। सनौली सीमा के पास शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई में शामली पुलिस ने स्मैक तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया। दबिश के दौरान टीम ने गय्यूर और नवीन को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

ये भी पढ़ें: 25 नवंबर को क्यों रहेगा बंद हरियाणा? सरकार ने बड़ा कारण बताया

इसी दौरान पुलिस ने मकान से 4.10 किलोग्राम स्मैक और 33 हजार रुपये बरामद किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह खेप राजस्थान से कोरियर के जरिए मंगाई गई थी और इसकी सप्लाई पानीपत सहित कई जिलों में की जानी थी।

आगे पूछताछ में गय्यूर ने स्वीकार किया कि वे विक्रम नामक व्यक्ति से फोन पर संपर्क करता था। इसके बाद नवीन के घर में मिलावट की जाती थी, जहां पुडिया तैयार कर सप्लायरों को भेजी जाती थीं।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरियाणा के जिलों में सक्रिय था। फिलहाल फरार तस्कर इंतजार, फारूक और सावेज की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

इसके साथ पुलिस तकनीकी सर्विलांस का सहारा ले रही है, ताकि कोरियर चैनल से जुड़े सभी संपर्क जल्द पकड़े जा सकें। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की परतें खंगालने में जुटी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें