Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पराली जलाने पर जींद, हिसार व फतेहाबाद डीसी को नोटिस

November 13, 2025

पराली जलाने पर जींद, हिसार व फतेहाबाद डीसी को नोटिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आयोग (CAQM) ने जींद, हिसार और फतेहाबाद जिलों के उपायुक्तों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इन जिलों में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर स्पष्टीकरण मांगा है और 17 नवंबर तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने कहा कि पराली जलाने के मामलों में लगातार वृद्धि दिख रही है, जो निगरानी और कार्रवाई में ढिलाई को दर्शाता है। सीएक्यूएम ने चेतावनी दी कि जिन जिलों में आगजनी की घटनाएं बढ़ीं, वहां के डीसी, एसएसपी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर से 12 नवंबर तक हरियाणा में कुल 464 पराली जलाने के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें जींद में 132, फतेहाबाद में 75 और हिसार में 51 केस सामने आए। आयोग ने कहा कि यह स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में मामूली सुधार के बावजूद चिंताजनक है।

सीएक्यूएम ने कहा कि तीनों जिलों के उपायुक्तों — जींद के मोहम्मद इमरान रज़ा, फतेहाबाद के विवेक भारती और हिसार के अनीश यादव — को जवाब देना होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मूनक रोड पर हादसा: सड़क किनारे रुके व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें