Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मूनक रोड पर हादसा: सड़क किनारे रुके व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत

November 13, 2025

मूनक रोड पर हादसा: सड़क किनारे रुके व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत

Karnal: मूनक रोड स्थित स्टौंडी गांव के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय नाथू राम की मौत हो गई। वह सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मूनक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान रायपुर जटान गांव निवासी नाथू राम के रूप में हुई है। उनके बेटे विक्रम ने बताया कि पिता खेत से काम कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पराली जलाने पर जींद, हिसार व फतेहाबाद डीसी को नोटिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें