Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी के तोशाम बाईपास के निकट नहर में गिरी गाड़ी, 1 व्यक्ति की मौत 1 घायल

November 6, 2023

भिवानी के तोशाम बाईपास के निकट नहर में गिरी गाड़ी, 1 व्यक्ति की मौत 1 घायल

 

भिवानी: तोशाम बाईपास के निकट आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक गाड़ी असंतुलित होकर नहर में गिर गई हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार,भिवानी की ऑटो मार्केट की तरफ से एक गाड़ी आ रही थी जो तोशाम बाईपास के निकट मोड़ पर असंतुलित होकर नहर में गिर गई।

गाड़ी को नहर में गिरा देखकर आसपास के लोगों ने गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला,दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है,मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसमें एक लड़का और एक लड़की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रास्ते में मोड़ पर गाड़ी की गति अधिक होने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर नहर में गिर गई जिससे गाड़ी में सवार विकास की मौत हो गई और सुरेंद्र घायल हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान के आधार अपनी आगामी कार्रवाई शुरू करेगी जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें