Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पंचकूला से यात्रियों की बस को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

May 5, 2023

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पंचकूला से यात्रियों की बस को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर -1 पंचकूला से यात्रियों की बस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिला पंचकूला के वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के 250 लाभार्थी श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा कर सकेंगे।

कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभुषण गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित हुए हैं। हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिला पंचकूला के वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के 250 लाभार्थियों को 5 मई, 2023 को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा पर ले ज़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 मई को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर -1 पंचकूला से यात्रियों की बस को झंडी दिखाकर अंबाला के लिए रवाना करेंगे। अंबाला से रेल के माध्यम से यात्री अयोध्या तक का सफर तय करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें