Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में तीन बच्चे, एक गंभीर, रेफर

Children electrocuted by high tension line

Children electrocuted by high tension line

पानीपत। काबड़ी रोड अर्जुन नगर में छत पर खेलते समय एक बच्चे ने हाईटेंशन लाइन पर मांझा फेंक दिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और इससे तीन बच्चे झुलस गए हैं।

तीन में से एक बच्चा गंभीर

इसमें से एक गंभीर है और उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। अर्जुन नगर की रहने वाली ममता ने बताया कि उनका परिवार किराए के मकान में रहता है। वह और उनके पति फेक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार शाम को उनका बेटा शुभम उसका दोस्त दीपांशु छत पर खेल रहे थे। उसी समय बच्चों ने एक मांझा पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार पर फेंक दिया।

दीपांशु पीजीआई रेफर

इसमें करंट आने से वह झुलस गए। बच्चों के झुलसने के बाद तुरंत बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दीपांशु को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।

 

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version