रतिया: बस स्टैंड के साथ पालिका बाजार में बिना मेडिकल डिग्री के चल रहे एक निजी अस्पताल पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में पहुंचीं टीम ने अस्पताल में पहुंचते ही अस्पताल में मौजूद रिकॉर्ड को कब्जे में लिया अस्पताल में मौजूद संचालक से जब डिग्री मांगी गई तो घर से डिग्री उठाने के नाम पर संचालक वहा से फरार हो गया इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पालिका बाजार में सिंधु क्लीनिक के नाम से बिना मान्यता से एक हॉस्पिटल चल रहा है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर प्रणय व प्रवीण की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापामार कार्यवाही की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर प्रवीण ने बताया कि कार्यवाही के दौरान अस्पताल संचालक ने उन्हे कोई डिग्री नही दिखा सके बल्कि हॉस्पिटल में काफी बेड लगे हुए है जहां बिना किसी डिग्री के ही मरीजों का इलाज चल रहा है जो पूरी तरह से गैर कानूनी है टीम ने बताया कि अभी अस्पताल में चल रहे मेडिकल हाल में रखी दवाइयों के स्टॉक की जांच के लिए जिला ड्रग अधिकारी धीरज कुमार को भी मौके पर बुलाया गया इंचार्ज सुनैना ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर व ड्रग अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जो भी उचित कानूनी कार्यवाही होगी वो की जाएगी फिलहाल जांच जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...