Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मनोहर लाल ने पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत, 7 नई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

December 25, 2022

CM मनोहर लाल ने पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत, 7 नई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

पंचकूला: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत की करेंगे। सुशासन और पारदर्शिता में अच्छा काम करने अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सुशासन की दिशा में मुख्यमंत्री 7 नई परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। हरियाणा सरकार का आधिकारिक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। सुशासन दिवस कार्यक्रम हर जिले में जिला स्तर पर मनाया जा रहा है।

पंचकूला में राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधन कर कहा कि सुशासन दिवस पिछले 8 वर्षों से मनाया जा रहा है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्रिसमस की भी बधाई दी है। 180000 तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को बीपीएल परिवार के अंतर्गत लाया जा रहा है, और लगभग 29 लाख के करीब ये कार्ड खुद ही बन जाएंगे।

डिजीटल हस्ताक्षर वाली फरद, कालेज युनिवर्सिटी के विधार्थियो को मार्कशीट के साथ अप्लाई करने पर पासपोर्ट साथ मिलेगा। HSVP का नागरिक सुविधा केंद्र आज शुरू कराया जा रहा है। टेंडर के लिए पोर्टल आज Engineering works grievances शुरू किया जा रहा है। हरियाणा में अब सोनीपत जिले में पुलिस कमीशनरी स्थापित की जाएगी। पुलिस का enforcement wing अलग से बनाया जाएगा। ADGP enforcement अलग पद बनाया जाएगा।

IRB के 2500 पदों की अगले महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। चिरायु योजना के तहत 29 लाख परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस के अन्तर्गत कवर किया गया।
लगभग सभी कार्ड बांटें जा रहे हैं लेकिन कार्ड ना मिलने की अवस्था में भी ऊन लोगों चिरायु योजना का लाभ मिलेगा। करीब सवा करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप निरोगी हरियाणा योजना के अन्तर्गत कराया जाएगा। 2014 में सीएम विंडो के तौर पर सुशासन शुरू किया वो लगातार चल रहा है। आज 12 लाख के करीब शिकायत सीएम विंडो के जरिये आई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें