चंडीगढ़। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसमें स्थानीयच मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने शहरों समस्याओं से मुक्त करने का वादा किया है।
घोषणापत्र में भाजपा के कार्यकाल के दशक के दौरान असफल रहने की बात कही है। उनका कहना है कि शहरी निकायों में भाजपा ने जो भ्रष्टाचार का साम्राज्य खड़ा किया है, उसे ध्वस्त कर देंगे। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की संयोजक गीता भुक्कल और विधायक आफताब मौजूद थे। इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया।
इस तीन पेज के इस चुनाव घोषणा पत्र में 54 वादे किए गए हैं। राव नरेंद्र ने पंचकूला का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने पुराने मेयर को इसलिए मैदान में नहीं उतारा, क्योंकि वह भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि नगर निकायों में सत्ता में आने पर शहरों को ‘ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी’ बनाया जाएगा, जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ स्वच्छता सुनिश्चित हो सकेगी। इसके तहत ग्रीन बेल्ट और पार्कों का सुंदरीकरण, चौक-चौराहों का विकास और सड़कों को गड्ढा मुक्त करेंगे।
नगर निगम और नगर परिषदों को भ्रष्टाचार युक्त से भ्रष्टाचार मुक्त करने संकल्प लिया। शहरों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए मंडियों, बाजारों, पार्कों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाने की बात भी कही। सफाई व्यवस्था को सुधारने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को दुरुस्त किया जाएगा, कचरा डंपिंग ग्राउंड की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा और रिहायशी क्षेत्रों से दूर गारबेज प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी।
सड़कों और गलियों को ठीक करने का वादा भी कांग्रेस ने किया है। इसके अलावा यातायात को सुचारू करने के लिए नई सड़कों का निर्माण होगा। सभी कच्ची गलियों को ठीक तरीके से पक्का किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि यह घोषणापत्र स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर आधारित है और सत्ता में आने पर तय समय सीमा में इन वादों को लागू किया जाएगा।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...