
यमुनानगर : साइबर ठगों ने शहर की कालिंदी कॉलोनी निवासी व्यक्ति से टास्क पूरा करने के नाम पर 2,65000 ठग लिए, जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कालिंदी कॉलोनी निवासी परमजीत पाठक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जून को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां पर टास्क के संबंध में बातचीत चल रही थी। इस दौरान ग्रुप के एडमिन द्वारा बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने उसे कहा कि वह टास्क पूरा कर ऑनलाइन पैसे कमा सकता है। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने पहले उसे आसान टास्क दिए जिसे उसने आसानी से पूरा कर लिया।
इसके बाद आरोपी ने उसके अकाउंट में टास्क पूरा करने के संबंध में आई राशि को भेजो, जिस पर उसे आरोपी पर विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे मुश्किल टास्क देने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे टास्क देने के नाम पर अपने अकाउंट में करीब 2 लाख 65000 जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे प्रॉफिट के पैसे नहीं दिए जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपी उसे टास्क के संबंध में पैसों की मांग करने लगे, मगर उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे ग्रुप से बाहर निकाल दिया। उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें : ‘मैं कट्टर ईमानदार हूं’, शराब घोटाले केस में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल
मेष: दिन शुभ रहेगा...