Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के 313 प्राइवेट स्कूलों को चिराग योजना के तहत दाखिल बच्चों का डाटा पोर्टल पर नहीं किया अपडेट

August 23, 2023

हरियाणा के 313 प्राइवेट स्कूलों को चिराग योजना के तहत दाखिल बच्चों का डाटा पोर्टल पर नहीं किया अपडेट

चंडीगढ़: हरियाणा के 313 प्राइवेट स्कूलों ने चिराग योजना के तहत तीसरी से 12वीं कक्षा तक दाखिल बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। निदेशालय ने इन स्कूलों को एक सितंबर तक डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मामले में चिराग योजना के तहत तीसरी से 12वीं में सहमति प्राप्त मान्यता प्राप्त 313 प्राइवेट सकूलों में दाखिले के लिए समय सारिणी जारी की गई थी। जिसमें बच्चों के आवेदन करने की अवधि 17 जुलाई से 26 जुलाई तक थी।

रिक्कत सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों के दाखिलों की अवधि 14 अगस्त से 18 अगस्त तक थी। स्कूलों में दाखिल बच्चों का विवरण विभागीय पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गया है इसलिए स्कूल एक सितंबर तक बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। वहीं प्राइवेट स्कूलों का कहना है कि जिस पोर्टल पर बच्चों का डाटा अपडेट किया जाना है, वह काम नहीं कर रहा है। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि विभागीय वेबसाइट पर लेटेस्ट न्यूज और वटस न्यू सेक्शन पर दिए गए लिंक सीट डिकलरेशन पोर्टल अंडर चिराग स्कूल और एमआईएस पर डाटा अपडेट करवाने बारे संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए जाएं। किसी कर्मचारी की डयूटी लगाकर स्कूलों से डाटा अपडेशन की दैनिक रिपोर्ट प्रापत करते हुए निदेशालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि डाटा अपडेशन अनुसार दाखिल छात्रों का फीस प्रतिपूर्ति राशि का क्लेम स्कूलों को जारी किया जा सके।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें