Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरोली गांव से 2 दिसंबर को लापता हुए 18 वर्षीय लड़के की कुएं में मिली डेड बॉडी, गांव पसरा मातम

December 7, 2023

सिरोली गांव से 2 दिसंबर को लापता हुए 18 वर्षीय लड़के की कुएं में मिली डेड बॉडी, गांव पसरा मातम

नूंह : आपको बता दे की मेवात जिले के सिरोली गांव से दो दिसंबर को 18 वर्षीय आदिल नाम का लड़का लापता हुआ था। 2 दिसंबर से ही आदिल को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लग रहा था। सुराग लगता भी क्यों क्योंकि उनकी तो 2 दिसंबर को ही कुएं में डूबने से मौत हो चुकी थी। आज सुबह जैसे ही गांव के लोगों को कुएं में आदिल की डेड बॉडी तैरती हुई दिखाई दी तो गांव में हड़कम मच गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और 18 वर्षीय आदिल का शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे मैं लेकर 174 की कार्रवाई कर और पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 18 वर्षीय आदिल अभी अन मैरिड था उनकी मौत से उनके परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। आदिल के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आदिल से गांव के ही किसी युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹50000 लिए थे और नौकरी भी नहीं दिलाई थी जिस डिप्रेशन में आकर आदिल ने आत्महत्या की है । मृतक आदिल के परिजनों ने किसी पर इल्जाम लगाने से साफ मना कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें