Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के सोलधा गांव में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

December 1, 2023

हरियाणा के सोलधा गांव में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बहादुरगढ़ बादली रोड़ पर सोलधा गांव में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह क्या है , हत्या किसने की है । इसका खुलासा अभी नही हो पाया है। हालांकि पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात देर रात की है। सोलधा गांव में राजे उस्ताद नाम से ढाबा चला रहे राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजेश ढाबे पर काउंटर पर बैठा था और वहीं पर उसे गोली मारी गई। मृतक के भतीजे ने पुलिस को बताया कि वो ढाबे के पीछे खेत में पानी दे रहा था।

गोली आवाज सुनकर जब वो ढाबे पर आया तो दो गाडि़यां तेजी से ढाबे से बाहर निकल गई। एक गाड़ी बहादुरगढ़ की तरफ तो दूसरी बादली की तरफ चली गई। जब वो काउंटर के पास गया तो वहां उसके चाचा मृत पड़े थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं जिनसे हत्या के बाद ढाबे से निकली गाडि़यों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं और जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें