Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश में जोरों पर चल रही हरियाणा दिवस पर पांच जिले बनाए जाने की चर्चा

October 25, 2023

प्रदेश में जोरों पर चल रही हरियाणा दिवस पर पांच जिले बनाए जाने की चर्चा

प्रदेश में हरियाणा दिवस पर पांच जिले बनाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। इसका प्रभाव आज महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी देखने को मिला। महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय में आज सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय की मांग को लेकर एक सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हर्षित कुमार को ज्ञापन भी सौपा ।

प्रदेश में हरियाणा दिवस पर पांच जिले बनाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। इसका प्रभाव आज महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी देखने को मिला है। महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय में आज सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय की मांग को लेकर एक सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हर्षित कुमार को ज्ञापन भी सौपा। सामाजिक संगठनों ने बताया की हरियाणा सरकार प्रदेश में पांच जिले बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार इन जिलों की घोषणा हरियाणा दिवस के दिन एक नवंबर को कर सकती है। सामाजिक संगठनों ने बताया की महेंद्रगढ़ सबसे पुराना जिला है लेकिन अभी तक उसको जिला मुख्यालय का हक नहीं मिला है। इसका जिला मुख्यालय नारनौल बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि अब समय आ गया है कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग अपना अधिकार लेकर रहेंगे। सरकार नारनौल को अलग जिला घोषित कर दे इससे उनका कोई आपत्ति नहीं है। अगर सरकार ने महेंद्रगढ़ को इसका हक नहीं दिया तो यहां के लोग लोकसभा और विधानसभा मे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। एसडीएम हर्षित कुमार ने बताया कि यहां के सामाजिक संगठनो और अधिवक्ताओं ने मुझे महेंद्रगढ़ मे जिला मुख्यालय स्थापित करने ओर नारनौल को अलग से जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन सोपा है। उनका यह ज्ञापन सरकार के पास उचित माध्यम द्वारा पहुंचा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें