Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवार गया था गुरुग्राम; पीछे से चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

May 7, 2024

परिवार गया था गुरुग्राम; पीछे से चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

जुलाना: कस्बे के वार्ड 11 में चोरों ने एक बडी वारदात को अंजाम देते हुए घर से लगभग 6 लाख रु पए की नगदी और लाखों रुपए गहने चोरी कर लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। वार्ड 11 निवासी प्रदीप वर्मा ने बताया कि वह स्वर्णकार की दुकान चलाता है। सोमवार को शाम के समय वह परिवार के साथ गुरूग्राम में माता के दर्शन के लिए गया हुआ था। घर को ताला लगा हुआ था। जब घर के बाहर का ताला खुला देखा तो पडोस के लोगों ने इसकी सूचना प्रदीप को फोन पर दी। प्रदीप ने घर आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पडा था और घर में रखे लगभग 6 लाख रु पए की नगदी और लाखों रु पए के गहने गायब मिले।

प्रदीप ने बताया कि उसने मकान को बेचकर उसकी 5 लाख 30 हजार राशि भी घर पर ही रखी थी। इसके अलावा 60 से 70 हजार रु पए की नगदी भी रखी हुई थी जोकि चोरी हो गई। उसकी दुकान के काफी गहने जो कि वह घर पर रखता था वो भी चोरी हो गए। प्रदीप ने बताया कि उसे लगभग 20 लाख रु पए का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। चोरी की घटना को अंजाम देकर भागते दो युवक पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो नकाबपोश युवक 2 बजकर 55 मिनट पर गली में भागते हुए आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें