Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे में धुत्त डंपर चालक ने एक्टिवा और दुकान को मारी टक्कर

June 26, 2024

नशे में धुत्त डंपर चालक ने एक्टिवा और दुकान को मारी टक्कर

बराड़ा: नशे में धुत्त एक डंपर चालक ने गांव डेरा सलीमपुर में तेज गति से चलते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। गांव डेरा सलीमपुर निवासी शीशपाल ने बताया कि वह गांव डेरा सलीमपुर के चौक पर हेयर ड्रैसर की दुकान के बाहर अपनी एक्टिवा खड़ी कर अंदर गया ही था कि इतने में एक तेज गति से डंपर आया और उसकी एक्टिवा को तोड़ दिया, इसके बाद डंपर ने आगे जाकर हलवाई की दुकान को भी टक्कर मार दी। डंपर चालक की लापरवाही यहीं नहीं रुकी। वह तेज गति से नाहरा की तरफ गया। रास्ते में कई लोग उसके शिकार होने से बाल-बाल बचे।

शीशपाल ने बताया कि ग्रामीणों ने डंपर चालक का पीछा किया। पता चला है कि गांव नाहरा में इस डंपर चालक ने अपने आगे जा रहे एक और डंपर में टक्कर मार दी, जिससे डंपर का अगला शीशा टूट गया। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। जब ड्राइवर को नीचे उतारा गया, तो वह पूरी तरह नशे में धुत्त पाया गया। ड्राइवर गांव रुकड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। शीशपाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीसीआर मौके पर पहुंची और ड्राइवर को अपने साथ ले गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें