Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हादसा: परिवार लौट रहा था घर, लेकिन रास्ते में हालात बदल गए

November 27, 2025

हादसा: परिवार लौट रहा था घर, लेकिन रास्ते में हालात बदल गए

फरीदाबाद। सेक्टर-17 से 14 बाईपास के पास बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं, शादी से लौट रहे तीन लोगों की स्विफ्ट कार को सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्विफ्ट कार का इंजन तक उखड़कर दूर जा गिरा।

ये भी पढ़ें: बहादुरगढ़ हाइवे पर भीषण टक्कर, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सोनैट कार पलटी, युवक की हालत नाजुक

गाजीपुर गांव निवासी सनी ने बताया कि उनके चाचा महेश और महावीर अपने भतीजे निंदर के साथ अमीपुर में शादी अटेंड करके लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुल के नीचे बने यूटर्न से मुड़ी, तभी स्कॉर्पियो सीधे उनकी लेन में घुस आई और जोरदार टक्कर दे दी।

हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महावीर और निंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल में जा भिड़ी और उसका चालक भी गंभीर घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को वाहन से बाहर निकाला। इसी दौरान स्विफ्ट कार में घायल हुए तीनों लोगों को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, स्कॉर्पियो चालक को परिजनों ने गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस घटनास्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें