Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नारनौल की फर्नीचर दुकानमें लगी आग, मालिक को हुआ 10 लाख का नुकसान, दमकल ने 2 घंटों में पाया आग पर काबू

March 25, 2025

नारनौल की फर्नीचर दुकानमें लगी आग, मालिक को हुआ 10 लाख का नुकसान, दमकल ने 2 घंटों में पाया आग पर काबू

हरियाणा के नारनौल ने स्थित फर्नीचर की दुकान में आग लगने से फैक्ट्री मालिक को लाखों का नुकसान हो गया। नारनौल के काठमंडी में स्थित फर्नीचर की फैक्ट्री में सुबह करीबन 3 बजे अचानक आग लग गई। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। इस बीच दमकल की गाड़ियां को घटनास्थल तक आने में भी समय लगा। आग पर काबू पाने में भी कई घंटों का समय लग गया।

 

मामला अलसुबह का बताया जा रहा है। दुकान में आग लगने की सूचना पड़ोसियों द्वारा दुकान मालिक को दी गई। दुकान मालिक रेलवे लाइन के पास स्थित मकान में रहता है। मूलरूप से वह गांव शोभापुर का निवासी कृष्ण कुमार है। सूचना मिलते ही दुकान मालिक घटनास्थल पर पहुंचे। पड़ोसियों ने पहले ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया था।

 

दुकान में अधिक मात्रा में मौजूद लकड़ी होने के कारण आग ओर तेजी से फैल गई थी। जिस कारण इलाके में डर का माहौल बना हुआ था। कुछ देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। गाड़ियों को भी आग शांत करने में करीब 2 घंटे का समय लग गया। दुकान में लकड़ियों होने के कारण आग में विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसे शांत करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 

हालांकि इस घटना में फिलहाल किसी भी प्रकार के पुलिस कैसे होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है
दुकान मालिक कृष्ण कुमार ने बताया है कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन दुकान में आग लगने से उसे कुल 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस हादसे में दुकान में रखी लकड़ी, प्लाईवुड, फॉम, फ्रेम, सीट और मशीन आदि जल कर रख ही गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें