
जाखल: घग्गर नदी का बढ़ता जलस्तर इस बार फिर कहर बरपाने को तैयार है। गांव चांदपुरा के पास बने धुस्सी बांध पर पंजाब के मानसा जिले के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों किसानों ने मोर्चा संभाल लिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर तिरपाल डालकर डेरा जमाए किसान दिन-रात पहरा दे रहे हैं। उनका कहना है- ‘अगर बांध टूटा तो हमारे गांव, हमारी जमीनें और हमारी मेहनत की पूरी फसल पानी में बह जाएगी। हम अपनी आंखों के सामने तबाही नहीं देख सकते।’
घग्गर का पानी सीधा बांध से टकरा रहा : मौजूदा हालात में पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि घग्गर का पानी सीधे बांध से टकरा रहा है। अगर यह टूटा तो मानसा ही नहीं, बल्कि बठिंडा तक के गांव जलमग्न हो जाएंगे। उनका आरोप है कि न पंजाब सरकार मदद कर रही है और न ही हरियाणा प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। उल्टा पाबंदियां लगाकर उन्हें डराया जा रहा है।
‘हम लड़ाई नहीं, सिर्फ अपनी फसल बचाना चाहते हैं’ किसानों ने साफ कहा कि उनका मकसद झगड़ा नहीं है। वे सिर्फ अपनी मेहनत और गांवों को बचाने के लिए यहां बैठे हैं। ह्लहम हथियार लेकर नहीं आए, बस फावड़े और तिरपाल लेकर आए हैं। हमें डर है कि अगर हमने पहरेदारी नहीं की तो हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इस तबाही की मार ङोलेंगी।ह्व
ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड
मेष: दिन शुभ रहेगा...