Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ashoka University के संस्थापकों पर लगा 16 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप

October 27, 2023

Ashoka University के संस्थापकों पर लगा 16 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप

सोनीपत : केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता के खिलाफ ड्रग केस में आज देश के 5 शहरों में बड़ी कार्रवाई की है। अशोका यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, प्रमोटर प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पर 16 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप लगा है। यह दोनों सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।

अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पर 31 दिसंबर, 2021 में बैंक धोखाधड़ी का आरोप लगा था। सीबीआई ने 1,600 करोड़ रु. के बैंक फ्रॉड मामले में इनके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी की थी। सीबीआई ने यह केस उनकी दवा कंपनी – पैराबोलिक ड्रग्स के खिलाफ दर्ज किया था।

सूत्रों से पता चला कि उनकी दवा कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से ऋण सुरक्षित करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें