Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी राहत

November 13, 2025

गुरुग्राम में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी राहत

चंडीगढ़/गुरुग्राम।
गुरुग्राम की साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) को जल्द एलिवेटेड कॉरिडोर में बदला जाएगा। हरियाणा सरकार ने 1,200 करोड़ रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। साथ ही AIIMS रेवाड़ी को एनएच-48 से जोड़ने के लिए 308 करोड़ रुपये का ट्रम्पेट इंटरचेंज और फ्लाईओवर भी बनेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एनएच-48 से घाटा तक आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। नई डीपीआर तीन महीने में तैयार होगी और काम तीन साल में पूरा होगा।

राव इंद्रजीत ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण से बरसात में जलभराव की दिक्कत नहीं होगी और मरीजों को AIIMS तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी। बैठक में महेंद्रगढ़ के नसीबपुर गांव में पिछले 10 साल से लंबित वॉर मेमोरियल प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई। इसमें 1857 से अब तक के शहीदों के नाम दर्ज किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें